गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। मुफ्त राशन लेने के लिए मोबाइल खरीदना जरूरी होने की सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों को खाद्य एवं रसद विभाग ने भ्रामक बताया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि राशन वितरण के लिए मोबाइल खरीदने की कोई अनिवार्यता नहीं है। जिला पूर्ति अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि उचित दर दुकानों पर ई-पॉस मशीन के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण कराकर राशन दिया जाता है। बायोमेट्रिक सत्यापन में तीन बार असफलता मिलने पर आइरिस स्कैन का विकल्प उपलब्ध है। इसके बाद भी सत्यापन नहीं होने पर राशनकार्ड के दूसरे सदस्य के जरिए खाद्यान्न लिया जा सकता है। वृद्ध, दिव्यांग और कुष्ठ रोग से प्रभावित ऐसे लाभार्थियों के लिए मोबाइल ओटीपी आधारित वितरण की सुविधा है, जिनका आधार प्रमाणीकरण संभव नहीं है और मोबाइल नंबर विभागीय पोर्टल पर पहले से पंजीकृत है। ...