गोरखपुर, जुलाई 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर आयुक्त अजय जैन ने वार्ड संख्या-78 पुराना गोरखपुर स्थित मानसरोवर मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण कर रामलीला एवं विजयादशमी शोभायात्रा मार्ग की तैयारियों का जायजा लिया। हालांकि आयोजन अक्तूबर माह में होना है, लेकिन समय रहते सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के उद्देश्य से यह निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सड़क, जल निकासी, साफ-सफाई, अतिक्रमण, पथ प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक सुधार कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त अजय जैन ने अधिकारियों से कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और तय समय सीमा के भीतर तैयारियां पूरी कर लें। निरीक्षण के दौरान वार्ड पार्षद पवन कुमार, अ...