गोरखपुर, जुलाई 13 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कराए गए थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट में रामगढ़झील की जेटी दो पिलर कमजोर मिलने पर गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने इसकी हाईटेक सुरक्षा का निर्णय लिया है। जेटी की निगरानी लिडार (लेजर) बेस्ड स्ट्रक्चरल हेल्थ मॉनिटरिंग सिस्टम से की जाएगी। यह तकनीक संरचना में मामूली झुकाव, कंपन, दरार या किसी भी तरह के खतरे का रियल टाइम में पता लगा कर संबंधित अधिकारियों को तत्काल अलर्ट भेजेगी। जरूरत पड़ने पर मौके पर सायरन भी बजेगा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रामगढ़झील जेटी के पांच पिलरों पर शिफ्ट हुआ लेक क्वीन क्रूज का भारजेटी की सुरक्षा व्यवस्था नगर निगम इस तकनीक से जेटी को सुसज्जित करने की दिशा में जल्द ही कदम उठाएगा। लिडार (लेजर) बेस्ड स्ट्रक्चरल हेल्थ मॉनिटरिं...