गोरखपुर, जुलाई 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। रामगढ़झील के नया सवेरा (नौकायन केन्द्र) पर 26 जुलाई की रात हुई स्पीडबोट एवं मोटरबोट की टक्कर को गंभीरता से लेते हुए गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। दुर्घटना के कारणों और सुरक्षा मानकों में हुई चूक की पड़ताल के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की गई है। जांच पूरी होने तक बोट संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। समिति तीन दिन में अपनी रिपोर्ट देगी। जांच रिपोर्ट एवं संस्तुतियों के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कड़ी विधिक कार्यवाही की जाएगी।

जांच समिति का गठन प्राधिकरण उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल के आदेश पर गठित जांच समिति की अध्यक्षता प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी प्रखर उत्तम करेंगे। समिति में वित्त नियंत्रक एसके कुशवाहा, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह...