Gorakhpur News: रामगढ़झील में दो बोट टकराईं, एक की मौत-दो घायल
गोरखपुर, जुलाई 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर महानगर स्थित रामगढ़झील में रविवार रात नौका विहार के दौरान बड़ा हादसा हो गया। रात करीब साढ़े नौ बजे झील में चल रही दो बोट आपस में टकरा गईं, जिनमें से एक पलट गई। हादसे में कुशीनगर जिले के एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। इस हादसे से एक बार फिर नौका संचालन और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बोट प्लेटफॉर्म से झील की ओर जा रही थी। इसी दौरान दूसरी बोट सवारी लेकर प्लेटफॉर्म पर लौट रही थी। दोनों बोटों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिनमें से एक बोट असंतुलित होकर पलट गई। बताया जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.