गोरखपुर, जुलाई 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय रामगढ़झील में रविवार की रात 8.40 बजे हुए दर्दनाक स्पीडबोट एवं मोटर बोट हादसे ने केवल सुरक्षा व्यवस्था ही नहीं, बल्कि पूरे संचालन तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि झील में संचालित अधिकांश स्पीडबोट और मोटरबोट का विधिवत पंजीकरण नहीं है। वहीं, इन्हें चलाने वाले अधिकांश चालकों के वैध लाइसेंस नहीं है, न ही मोटर बोट और स्पीड वोट का अनुबंध ही। जबकि गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अनुबंध में इन सभी शर्तों का पालन अनिवार्य है。 यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: रामगढ़झील में बोट हादसे की उच्चस्तरीय जांच शुरू, बोट संचालन पर तत्काल रोकरामगढ़झील की स्थिति रामगढ़झील में प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक स्पीडबोट, मोटरबोट और पैरासेलिंग का आनंद लेने पहुंचते हैं। 26 जुलाई को हुए...