गोरखपुर, अगस्त 21 -- Gorakhpur News: बेलीपार, हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव चंदा घाट पुल से गुरुवार की शाम करीब सात बजे 65 वर्षीय अधेड़ ने राप्ती नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने रात में तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण सफलता नहीं मिली। शुक्रवार को 26वीं वाहिनी पीएसी बाढ़ दल के गोताखोरों ने कई घंटे तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस के मुताबिक, पुल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में अधेड़ व्यक्ति पुल की ओर जाते हुए दिखाई दे रहा है। फुटेज में वह सफेद कुर्ता-पायजामा पहने और हाथ में लाठी लिए नजर आ रहा है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: राप्ती में कूदा 65 वर्षीय अधेड़, घंटों चला सर्च ऑपरेशन, नहीं मिला सुराग इसके बाद उसने नदी में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने राप्ती नदी में रुद्राइन उर्फ मझिगावा ...