Gorakhpur News: राप्ती नदी में महिला का शव मिलने से सनसनी
गोरखपुर, अगस्त 7 -- Gorakhpur News: चिलुआताल के बरियारपुर के पास मिला शव, पुलिस मौके पर पहुंची जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र की मजनू चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बरियारपुर टोला अतरौलिया के पास पश्चिमी राप्ती नदी में शुक्रवार को एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मजनू चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को नदी से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.