गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: बेलीपार हिन्दुस्तान संवाद। बेलीपार क्षेत्र के रूद्राइन उर्फ मझिगावा गांव के पास राप्ती नदी की कटान देखकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से रूद्राइन उर्फ मझिगावा गांव के पास बेला मलाव बंधे पर गांव से सटे बंधे की मिट्टी तेजी से कट रही है। कटान गांव के काफी करीब तक पहुंच चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कटानरोधी कार्य नहीं कराया गया तो बांध कभी भी धंस सकता है। रूद्राइन उर्फ मझिगावा गांव के अनिल शुक्ला, मार्कण्डेय शुक्ला, अतुल पाण्डेय, श्याम मोहन निषाद, दुर्गेश शुक्ला, राज शुक्ला, भोलू शुक्ल, सन्नी यादव, गौरीशंकर शुक्ला सहित दर्जनों ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग ने कटान वाले स्थान पर अब तक कोई उचित प्रब...