गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राज्य मछली चिताला के संरक्षण और नदियों में पारिस्थितिकी संतुलन के लिए गुरुवार को चौरीचौरा स्थित राप्ती नदी के डीहघाट पर उसकी 75 हजार अंगुलिकाएं (बच्चे) नदी में छोड़ी गई। मत्स्य पालक विकास अभिकरण गोरखपुर के रिवर रैंचिंग के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौरीचौरा के विधायक ई सरवन कुमार निषाद मौजूद थे। उपनिदेशक मत्स्य बृजेश कुमार ने बताया कि राप्ती नदी को प्रदूषण-मुक्त रखने तथा मत्स्य पालकों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस दौरान विशिष्ट अतिथि राजकुमार निषाद, सुग्रीव तिवारी, संजय कन्नौजिया, तूफानी प्रजापति के अलावा जिला मत्स्य विभाग के इंद्रजीत सिंह, पीके सिंह,अंगद और अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: गोमती में प्रवाहित की गईं 50 हजार मत्स्य अंगुलिक...