गोरखपुर, सितम्बर 27 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर वार्ड संख्या 43 स्थित राप्ती कॉम्प्लेक्स के विकास एवं सुधार के प्रस्ताव पर शीघ्र कार्रवाई की मांग को लेकर पार्षद प्रतिनिधि चन्द्रशेखर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रस्ताव की वर्तमान स्थिति की जानकारी मंगाकर उसे नियमानुसार शासन को भेजने और आवश्यक कार्रवाई कराने का अनुरोध किया है। पार्षद ने पत्र में बताया कि राप्ती कॉम्प्लेक्स के स्थानीय व्यापारियों और व्यापारी संघ की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत विकास एवं सुधार का प्रस्ताव दिया गया था। व्यापारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री स्तर से मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को प्रस्ताव पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। आरोप है कि इसके बावजूद प्रस्ताव अभी ...