गोरखपुर, नवम्बर 24 -- Gorakhpur News: राजीव दत्त पाण्डेय गोरखपुर। कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को राप्ती और रोहिन नदी के घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। भोर होते ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए घाटों पर पहुंचने लगे। सुबह से ही श्रीराम घाट, श्री गोरक्ष घाट और राजघाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। अनुमान के मुताबिक, 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद लोगों ने सूर्य को अर्घ्य दिया और दान-पुण्य कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- कार्तिक पूर्णिमा आज, देव दीपावली पर शाम को जरूर जलाएं दीप, जानें स्नान-दान का महत्व और खास उपायघाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजाम श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए नगर निगम ने सोमवार की रात ही प्रमुख घाटों पर तैयारियां पूरी कर ली ...