गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय जलभराव की समस्या से निपटने के लिए अर्बन फ्लड परियोजना के तहत रानीडीहा तिराहा से सिक्टौर चौराहा तक 34.57 करोड़ रुपये की लागत से आरसीसी नाला और सम्प-कम-पंप हाउस का निर्माण का 23 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास किया। लेकिन चार वार्डों की 55 हजार आबादी को लाभान्वित करने वाली जलनिकासी की यह परियोजना लोक निर्माण विभाग की सड़क की चौड़ाई के फेर में उलझ गई है। अब कार्यदायी संस्था कंस्ट्रक्शन एण्ड डिजाइन सर्विसेज यूनिट-14 अब लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड -02 से संशोधित एनओसी लेने में जुटी है।

आरसीसी नाले का निर्माण असल में रानीडीहा तिराहा से सिक्टौर चौक तक 06 किलोमीटर लम्बी सड़क पहले लोक निर्माण विभाग खण्ड-03 के पास थी। लोक निर्माण विभाग खण्ड-03 ने इस सड़क को 30 म...