गोरखपुर, जुलाई 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। महानगर में जलभराव और सफाई व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त अजय जैन ने अधिकारियों की शनिवार क्लास ली। दो टूक कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कार्रवाई होगी।

जलकल और निर्माण विभाग का समन्वय अजय जैन ने स्वास्थ्य, निर्माण और जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम में अतिरिक्त लिपिक और कंप्यूटर ऑपरेटरों की तैनाती के साथ शिफ्टवार वरिष्ठ अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो रात में संबंधित विभागों से समन्वय करेंगे।

बारिश के दौरान क्षेत्र में मौजूद रहने के निर्देश सभी जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक, सुपरवाइजर, सीएफएसआई और जोनल सेनेटरी अधिकारियों को बारिश के दौरान क्षेत्र म...