गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। जिला अस्पताल प्रशासन इन दिनों परेशान हैं। अस्पताल में सीसी कैमरों के एंगल बदल दे रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन का मानना है कि इसे दलालों की मदद के लिए कोई कर रहा है। अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक (एसआईसी) डॉ. ओपी सिंह ने सोमवार सुबह निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर लगे सीसी कैमरों का रुख दीवार की ओर मुड़ा हुआ पाया। इस पर उन्होंने आशंका जताई कि अस्पताल में सक्रिय दलाल अपनी गतिविधियों को छिपाने के लिए जानबूझकर कैमरों का रुख बदल रहे हैं, ताकि उनकी पहचान न हो सके और वे मरीजों को निजी अस्पतालों तक आसानी से ले जा सकें। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईसी ने चिकित्सा अधीक्षक सहित सभी चिकित्सकों को अस्पताल परिसर में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके तीमारदारों को किसी भी...