गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत और निर्दल राजीव यादव की हार में सिर्फ 307 वोटों का अंतर है। दिग्गजों की जोर आजमाइश के बीच राजीव को मिले वोट राजनीतिक पंडितों के गले के नीचे नहीं उतर रहा है। भाजपा की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि सपा ने रणनीति के तहत अपने परम्परागत वोट को राजीव के पक्ष में ट्रांसफर कराया। लेकिन सवाल यह है कि भाजपा के साथ खुद को राजनीति समझ वाला बताने वाले लोगों के सियासी गणित को जाति के चश्मे से देखना कितना जायज है? यह भी पढ़ें- Mau News: ध्रुव त्रिपाठी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाईराजीव यादव का प्रदर्शन और शिक्षकों का समर्थन उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना में कार्यरत और बलिया जिले के मूल निवासी निर्दल उम्मीदवार राजीव यादव ने अपन...