गोरखपुर, जुलाई 12 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत के पिपरा वार्ड नं नौ में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। तहसील के अधिवक्ता अभिषेक मणि त्रिपाठी ने राजस्व परिषद के अध्यक्ष को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है। सहजनवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ पिपरा में 58 मि. मिल जुमला नंबर है। इसमें 0.0810 हेक्टेयर भूमि बंजर के नाम से दर्ज है, जबकि 0.0240 हेक्टेयर भूमि आबादी के नाम से खतौनी में दर्ज है। पहले इस पर कब्जा था, लेकिन बाद में खाली करा लिया गया था। मुख्य सड़क के किनारे भूमि होने के कारण भूमाफियाओं की नजर गड़ी है। बुधवार की सुबह कुछ लोगों ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। पक्का दीवार चलाने लगे। नागरिकों ने देखा तो पहले चुप हुए लेकिन फिर सरकारी भूमि को लेकर तहसील के जिम्मेदारों को मौखिक...