गोरखपुर, जुलाई 9 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गोला तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह को व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बड़हलगंज कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार राजस्व निरीक्षक राजेश सिंह की तहरीर पर कोड़र नीलकंठ गांव निवासी हरिकेश निषाद पुत्र मोती निषाद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 352 और 351(3) के तहत केस दर्ज किया गया है। तहरीर में राजस्व निरीक्षक ने बताया कि 8 जुलाई की दोपहर आरोपी ने व्हाट्सएप पर वॉयस मैसेज भेजकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी उनके साथ किसी गंभीर घटना को अंजाम दे सकता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...