Gorakhpur News: राजघाट हादसे में मृत एडवोकेट संजय सिंह को दी श्रद्धांजलि
गोरखपुर, सितम्बर 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। राजघाट में अचानक छतरी गिरने से हुई दुर्घटना में मृत एडवोकेट संजय सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। संगठन के पदाधिकारी उनके निज निवास पहुंचे और शोकाकुल पिता, बड़े भाई तथा उनकी दो बेटियों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जिला महामंत्री राधेश्याम चंद, डॉ. रामअवतार चंद, सीबी सिंह, सीपी सिंह, गणेश शाही और महानगर महामंत्री इंद्रजीत चंदेल ने परिजनों को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ा रहेगा। संजय सिंह क्षत्रिय महासभा के सदस्य और पूर्व जिला महामंत्री गोपाल चंद के दामाद थे। यह भी पढ़ें- Aurangabad News: निधन पर दाउदनगर विधिक संघ ने जताया शोक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.