Gorakhpur News: राखी बंधवाकर जीआरपी ने लिया सुरक्षा का वचन
गोरखपुर, अगस्त 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने महिला यात्रियों के बीच अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह समेत पुलिसकर्मियों ने महिला यात्रियों से राखी बंधवाकर उनकी सुरक्षा और सम्मान का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के जरिए जीआरपी ने संदेश दिया कि राखी का रिश्ता केवल एक दिन का पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और विश्वास की जिम्मेदारी का संकल्प भी है। इस दौरान महिला यात्रियों को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112 और रेलवे संबंधी शिकायत अथवा सहायता के लिए 139 हेल्पलाइन के इस्तेमाल की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Badaun News: महिला थाना पुलिस ने जनजागरूकता रैली निकालकर किया जागरूक यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.