गोरखपुर, सितम्बर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर,प्रमुख संवाददाता। राइड कैंसिल करने से नाराज राइडर ने एक व्यक्ति को फोन कर गाली-गलौज की और काटकर फेंकने की धमकी दी। आरोप है कि राइडर ने युवक को करीब 22 बार फोन किया। धमकी भरी कॉल के बाद युवक ने एक्स पर पोस्ट कर पुलिस से शिकायत की। पुलिस के संपर्क करने पर उसने गोरखनाथ थाने में लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यात्रा से जुड़ी जानकारी वाराणसी निवासी हेमंत मिश्रा धार्मिक गतिविधियों के सिलसिले में देशभर की यात्रा करते हैं और इस्कॉन मंदिर से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि गोरखनाथ मंदिर में श्रीमदभागवत कथा की जानकारी मिलने पर वह रविवार शाम करीब आठ बजे गोरखपुर पहुंचे थे। रात में होटल में ठहरने के बाद सोमवार सुबह कथा सुनने के लिए गोरखनाथ मंदिर गए थे।

राइड बु...