Gorakhpur News: रहमदिली एवं जरूरतमंदों की मदद करने की सीख देता है कुरान : मौलाना
गोरखपुर, नवम्बर 4 -- Gorakhpur News: भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दारुल उलूम अहलेसुन्नत अनवारुल उलूम बैलों में सोमवार की रात में एक दिवसीय जलसा-ए दस्तारबंदी कार्यक्रम का आयोजन मदरसा परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मौलाना मुफ्ती डॉ. शहरयार रजा ने कहा कि अल्लाह तआला ने अपने आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम पर कुरआन नाजिल फरमाया। कुरआन में मुसलमानों के लिए जीवन जीने का मुकम्मल तरीका है। इसमें इंसान को सच्चाई, ईमानदारी, इंसाफ, सब्र, रहमदिली और जरूरतमंदों की मदद करने की सीख दी गई है। उन्होंने कहा कि कुरआन इंसान को तमाम बुराइयों से दूर रहकर नेक रास्ते पर चलने की सीख देती हैं। इसमें माता-पिता का सम्मान करने, पड़ोसियों के साथ अच्छा व्यवहार करने, गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करने तथा समाज में आपसी भाईच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.