गोरखपुर, नवम्बर 25 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गगहा थाना क्षेत्र के सुमही गांव निवासी रविकेश (28) हत्याकांड में पुलिस की जांच का दायरा लगातार बढ़ रहा है, लेकिन घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। न तो हमलावरों का कोई ठोस सुराग मिल सका है और न ही हत्या की वजह स्पष्ट हो पाई है। क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की चार टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। अब तक 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है, जबकि घटनास्थल से लेकर संभावित भागने के रास्तों तक के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। इसके अलावा नामजद आरोपियों समेत 28 लोगों के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी जांची जा चुकी है। इतनी कवायद के बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है।

पुलिस जांच में अब तक नहीं मिला सुराग पुलिस अब हत्या ...