Gorakhpur News: रक्षा अध्ययन विषय के दो शोधार्थियों को आईसीएसएसआर फेलोशिप
गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रक्षा एवं रणनीतिक अध्ययन विभाग के दो शोधार्थियों का चयन प्रतिष्ठित आईसीएसएसआर रिसर्च फेलोशिप के लिए हुआ है। अंशु यादव को पोस्टडॉक्टोरल फेलोशिप तथा उमंग श्रीवास्तव को आईसीएसएसआर डॉक्टोरल फेलोशिप हेतु चुना गया है। ये दोनों अध्येता विभाग के वरिष्ठ आचार्य प्रो हर्ष कुमार सिन्हा के शोध निर्देशन में कार्यरत हैं। डॉ. अंशु यादव वैश्विक ऊर्जा संक्रमण के दौर में ऊर्जा सुरक्षा रणनीतियों विषय पर विस्तृत अध्ययन करेंगी। जबकि, उमंग श्रीवास्तव भारत और इजरायल के बीच रक्षा प्रौद्योगिकी सहयोग के महत्वपूर्ण पहलू पर अपना अनुसंधान कार्य करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.