गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर महानगर दक्षिण भाग द्वारा रक्षाबंधन उत्सव का कार्यक्रम शनिवार को तारामंडल स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर होंगे। इसी क्रम में संघ के उत्तर भाग द्वारा रक्षाबंधन उत्सव का कार्यक्रम राजेंद्र नगर गोरखनाथ रोड पर स्थित एक रिसोर्ट में आयोजित है। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल होंगे। यह भी पढ़ें- आरएसएस ने मनाया रक्षाबंधन उत्सव यह भी पढ़ें- Ramgarh News: आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने एसएसवीएम पतरातू बाजार में मनाया रक्षाबंधन यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन आत्मीयता से राष्ट्रीय एकता की ओर ले जाने का त्योहार

ह...