गोरखपुर, सितम्बर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को महिला कल्याण विभाग की तरफ से संचालित होने वाले करीब 8 करोड़ 5 लाख 42 हजार की लागत से नवनिर्मित राजकीय महिला शरणालय भवन का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण से पहले मुख्यमंत्री निर्माणाधीन राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण भी करेंगे। यह भी पढ़ें- Lucknow News: मुख्यमंत्री आज गोरखपुर में राजकीय महिला शरणालय भवन का लोकार्पण करेंगे राजकीय महिला शरणालय की सुविधाएँ चरगांवा में निर्मित राजकीय महिला शरणालय के भवन की क्षमता 100 महिलाओं के रहने की है। आवासीय सुविधा के साथ इसमें 10 डारमेट्री कक्ष, 4 अध्ययन कक्ष, रोगी कक्ष, क्रेच रूम, डाइनिंग हॉल, किचन, स्टोर, शौचालय एवं स्नानघर जैसी आवश्यक सुविधाओं का निर्माण किया गया है। प्रशासनिक एवं संचालन संबंधी क...