गोरखपुर, अक्टूबर 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता यूनाइटेड किंगडम, ओमान के बाद न्यूजीलैंड के लिए मुक्त व्यापार का रास्ता खुलने का लाभ एक्सपोर्टर को साफ मिलता दिख दिख रहा है। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में बने प्रोडक्ट का कुछ वर्ष पहले तक सर्वाधिक खरीददार नेपाल होता था, लेकिन कोराना के बाद स्थितियां बदली हैं। अब यूरोप, अफ्रीका से लेकर खाड़ी देशों में गीडा से लेकर इंडस्ट्रियल इस्टेट में बने प्रोडक्ट की मांग बढ़ी है। वहीं, काला नमक चावल और मोटे अनाज की मांग अमेरिका से लेकर खाड़ी देशों में बढ़ी है।

गोरखपुर के निर्यात में बदलते बाजार पिछले छह वर्षों में गोरखपुर से विदेशों को निर्यात में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2021-22 में गोरखपुर से विदेशों को निर्यात 427 करोड़ रुपये था, 2025-26 में यह घटकर 242 करोड...