Gorakhpur News: यूट्यूब से कोडिंग सीख साइबर ठगों के लिए बनाने लगा एपीके फाइल
गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। यूट्यूब पर वीडियो देखकर प्रोग्रामिंग और कोडिंग सीखकर साइबर ठगों के लिए एपीके फाइल तैयार करने वाले इंटरमीडिएट के 18 वर्षीय छात्र को दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने सोमवार को गोरखपुर से गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर टीम दिल्ली रवाना हो गई। दिल्ली में एक सेवानिवृत्त कर्मचारी को लाइफ सर्टिफिकेट बनवाने का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी के मामले में यह कार्रवाई हुई। मूल रूप से संतकबीरनगर जिले के धनघटा का रहने वाला छात्र करन कुमार अपनी मां और बहन के साथ गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र के साकेतनगर में किराये के मकान में रहता था। पुलिस की जांच के मुताबिक, करीब आठ महीने पहले वह टेलीग्राम के एक समूह से जुड़ा था। इसी समूह के जरिये उसकी पहचान वाराणसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.