गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के दीक्षा भवन में मंगलवार को 'वसुंधरा युवती सम्मेलन' का आयोजन किया गया। सम्मेलन में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आत्मरक्षा के गुर भी प्रदर्शित किए। ताइक्वांडो प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने विभिन्न दांव-पेंच दिखाकर महिला सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। सम्मेलन के समापन के बाद शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. अनुपमा शर्मा कौशिक ने कहा कि युवतियों के लिए शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आधार है। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा, नवाचार और शोध के क्षेत्र में ...