गोरखपुर, अक्टूबर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। डीएवी महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष और दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री अमर शहीद रंग नारायण पाण्डेय की 49वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर छात्रसंघ भवन स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इसके बाद सिविल लाइन स्थित एक सभागार में आयोजित सभा में वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद किया। नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी ने समर्थकों के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि रंग नारायण पाण्डेय का व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्हें याद करने से अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा मिलती है। सभागार में आयोजित श्रद्धांजलि सभा के मुख्य अतिथि, भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ए...