गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/भरोहिया, हिन्दुस्तान हिटी। पीपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती को खेत में धमकाकर जबरन संबंध बनाने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित की पहचान बृजेश पुत्र प्रमोद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 16 अक्तूबर को युवती खेत की ओर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के बृजेश ने उसके साथ जबरन संबंध बनाने का प्रयास किया। युवती के विरोध करने पर आरोपित ने उसे धमकी दी कि यदि उसने घटना की जानकारी घर पर किसी को दी तो उसके भाई की हत्या कर देगा। घटना के बाद पीड़िता की तहरीर पर पीपीगंज पुलिस ने आरोपित बृजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। सोमवार, 26 अक्टूबर को पुलिस ने पीपीगंज-जसवल मार्ग पर बैरघटा पुल के पास से...