Gorakhpur News: युवती से छेड़खानी और धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र के एक वार्ड निवासी युवती से छेड़खानी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोपित को सहजनवा पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार को नगर पंचायत क्षेत्र के एक वार्ड निवासी युवती किसी जरूरी काम से घर से निकली थी। वह घर से कुछ दूरी पर पहुंची थी कि रास्ते में एक युवक मिल गया। आरोप है कि युवक ने युवती को रोक लिया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपित ने उसके साथ अभद्रता की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.