गोरखपुर, अगस्त 3 -- Gorakhpur News: चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के एक गांव में युवती से छेड़खानी और विरोध करने पर हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान गांव का सुजीत वहां पहुंचा और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवती के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए ईंट से हमला कर दिया। आरोप है कि जाते समय उसने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुजीत के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...