गोरखपुर, नवम्बर 10 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवती के पिता ने युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के पिता ने बताया कि उनकी 19 वर्षीय बेटी छह नवंबर की रात करीब 12 बजे घर से लापता हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि गांव का ही निखिल उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी निखिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...