Gorakhpur News: युवती को भगाने का आरोपित गिराफ्तर में
गोरखपुर, सितम्बर 21 -- Gorakhpur News: गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र की युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और धर्मांतरण कराने की आशंका के मामले में गुलरिहा पुलिस ने आरोपित परवेज अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। परिजनों का आरोप है कि करमहा बुजुर्ग निवासी परवेज चौराहे पर कपड़े की दुकान चलाता है, जहां युवती करीब तीन वर्षों से काम करती थी। 10 सितंबर को युवती सब्जी लेने बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने परवेज पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। पुलिस ने केस दर्ज कर युवती को बरामद कर उसका बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने बताया कि युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.