गोरखपुर, अगस्त 29 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक गांव में मां के साथ सो रही युवती को जबरन लेकर भागने की कोशिश का मामला सामने आया। आरोप है कि उलाहना देने पर युवक ने परिजनों के साथ मिलकर युवती के घर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, 23 अगस्त की रात युवक घर में घुसा था। 25 अगस्त को उलाहना देने पर आरोपी दो अन्य साथियों व मां के साथ पहुंचा और मारपीट की। पुलिस ने रामप्रवेश, रितेश, रामप्रवेश की मां व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...