गोरखपुर, जुलाई 29 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज कस्बे में थाने से करीब 100 कदम दूर दो गुटों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने उसकी बाइक रोककर जातिसूचक शब्द कहे और गाली-गलौज की। विरोध करने पर एक युवक ने पिस्टल सटाकर जान से मारने की धमकी दी। भीड़ जुटने पर आरोपित बाइक से फरार हो गए। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दो गुटों के विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...