गोरखपुर, अक्टूबर 4 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र की एक महिला के फोन पर युवक फोन कर अश्लील बात करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो अब ब्लैकमेल कर धमकी दे रहा है। महिला की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। महिला ने दिए तहरीर में बताया करीब दो वर्ष पहले मेरे मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने इसी थाना क्षेत्र के एक का निवासी बताया। उसने फोन पर अश्लील बातें कीं। विरोध करने पर फोन काट दिया। इसके बाद आरोपी अलग-अलग नंबरों से लगातार फोन कर परेशान करने लगा। नाराजगी जताने पर ब्लैकमेल करने और परिवार को बदनाम करने की धमकी दी गई। परेशान होकर महिला ने आरोपी के घर जाकर उसके पिता और मां को भी इसकी जानकारी दी, लेकिन वहां से भी उसे डांटकर भगा दिया गया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने जितेंद्र सिंह के खि...