गोरखपुर, सितम्बर 8 -- Gorakhpur News: हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी कस्बे में पहली बार लगा डिजनीलैंड मेला युवक की हत्या के बाद बंद हो गया है। इससे मेले में सन्नाटा पसरा है। बच्चों और परिवारों के मनोरंजन के लिए लगाए गए 50 से अधिक झूले, भूत बंगला, टॉय ट्रेन, खान-पान और घरेलू सामान की दुकानें बंद हैं। मेले में करीब 300 कर्मचारी काम कर रहे थे। प्रतिदिन करीब 60 हजार रुपये का कारोबार होने का दावा किया गया है। शनिवार रात टिकट काटने वाले फर्रुखाबाद निवासी शिवम कौशल (28) की मैनपुरी निवासी पिज्जा दुकानदार विवेक (28) से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। आरोप है कि शिवम ने विवेक को चाकू मार दिया। यह भी पढ़ें- Delhi News: चाकू लगने से टूरिस्ट गाइड की मौत, लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन गंभीर रूप से घायल विवेक की गोरखपुर के अस्पताल में रात करीब 2:30 बजे म...