गोरखपुर, अक्टूबर 2 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 लुचुई निवासी दीपक अग्रहरि पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए आरोपितों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में आरोप लगाया है कि बिना किसी वजह के मनबढ़ों ने लोहे की रॉड से उनके सिर पर प्रहार किया। हमले में सिर में गंभीर चोट आई है। बचाव करने पहुंचे उनकी मां, भाई और बहन को भी आरोपितों ने मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...