गोरखपुर, जुलाई 19 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। या हुसैन... या अब्बास... की सदाओं के बीच रविवार को जाफरा बाजार का वातावरण पूरी तरह गम और अकीदत में डूबा रहा। ऑल इंडिया शिया कॉन्फ्रेंस के जिलाध्यक्ष सैयद वसी अख्तर रिजवी की सरपरस्ती में हरीश चौक स्थित इमामबारगाह मरहूम सैयद लियाकत हुसैन के आवास से हज़रत इमाम हुसैन की याद में दुलदुल तथा परचम-ए-अब्बास का गमगीन जुलूस निकाला गया। जुलूस से पूर्व आयोजित मजलिस की शुरुआत सैयद वसी अख्तर रिजवी, शकील अख्तर रिजवी, हसन अख्तर रिजवी एवं अली मिर्जा ने मर्सिया पेश कर की। इसके बाद मोहम्मद अख्तर रिजवी, अली अख्तर, इंजीनियर कैसर अब्बास रिजवी, मौलाना शबीहुल हसन और मौलाना जफर अब्बास ने अपने दर्दभरे कलाम पेश किए, जिन्हें सुनकर उपस्थित अकीदतमंदों की आंखें नम हो गईं। यह भी पढ़ें- गमगीन माहौल में निकला 72 ताबूतों का जुलू...