Gorakhpur News: यात्री को गोली मारने वाले दो आरोपी गोरखपुर स्टेशन से गिरफ्तार
गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। जीआरपी गोरखपुर ने सोमवार को तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर यात्री पर जानलेवा हमला करने और गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गोरखपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर से पकड़ा गया। उनकी पहचान कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के दोमाठ गांव निवासी गोविंद चौहान (25) पुत्र मनोज चौहान और राजू यादव (21) पुत्र शंकर यादव के रूप में हुई है। जीआरपी के मुताबिक, 19 अक्तूबर की रात करीब 10:30 बजे तमकुही रोड रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन नंबर 15114 गोमती नगर एक्सप्रेस में यात्रा करने के लिए पीड़ित राजन शर्मा अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। तभी पुरानी रंजिश में पहले से घात लगाए बैठे गोविंद और राजू ने उन्हें घेर लिया और भागने के दौरान पीड़ित के दाहिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.