गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। यातायात तिराहे के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार के चलते देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा को अस्थायी रूप से हटाए जाने पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों में नाराजगी है। अचानक प्रतिमा हटाए जाने की जानकारी सामने आने से लोगों में भी असमंजस की स्थिति बनी। हालांकि नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि प्रतिमा स्थायी रूप से नहीं हटाई गई है, बल्कि निर्माण कार्य के दौरान उसे सुरक्षित रखने के लिए नगर निगम परिसर में रखा गया है।नगर आयुक्त अजय जैन के मुताबिक तिराहे का सौंदर्यीकरण और निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रतिमा वहां स्थापित की जाएगी। स्पष्ट किया कि प्रतिमा सुरक्षित है और उसे क्षतिग्रस्त नहीं किया गया है। चित्रगुप्त सभा के संयुक्त मंत्री विजय श्रीवास्तव ने मांग की कि सौंदर...