गोरखपुर, अक्टूबर 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में बुधवार को साइबर सुरक्षा जागरूकता पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कंप्यूटर विज्ञान एवं अभियांत्रिकी विभाग के साइबर फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर (सीएफआरसी) और उत्तर प्रदेश पुलिस, गोरखपुर जोन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने साइबर अपराध के बदलते तौर-तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। साइबर सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम 23 अक्टूबर तक चलेगा। यह भी पढ़ें- Rampur News: पूर्व सैनिकों को साइबर ठगी से बचाव के तरीके बताएसाइबर अपराध की बदलती चुनौतियां उद्घाटन सत्र की मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अनुपमा कौशिक शर्मा ने प्रतिभागियों को सोशल मीडिया अकाउंट की गोपनीयता बनाए रखने के प्रति सचे...