गोरखपुर, सितम्बर 24 -- Gorakhpur News: जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर मुख्य चौराहे पर किराए के मकान में रह रहा 17 वर्षीय किशोर बुधवार सुबह कोचिंग के लिए घर से निकला, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों, कोचिंग संस्थान और परीक्षा केंद्र पर जानकारी की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पिता की तहरीर पर चिलुआताल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। मोहरीपुर मुख्य चौराहे पर किराए के मकान में रहने वाले नंदकिशोर ने पुलिस को बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा 23 सितंबर की सुबह करीब आठ बजे बेतियाहाता स्थित एक कोचिंग में पढ़ने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन कोचिंग संस्थान पहुंचे तो वहां पता चला कि किशोर की परीक...