Gorakhpur News: मोहनलालपुर में तारपीन तेल के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां बुझाने में जुटीं
गोरखपुर, सितम्बर 28 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के मोहनलालपुर में सोमवार शाम तारपीन के तेल के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग तेजी से फैलने लगी और गोदाम से उठती ऊंची लपटें व धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। एहतियातन आसपास के इलाके में भी सतर्कता बढ़ा दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शाम के समय अचानक गोदाम से धुआं उठता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं। तारपीन का तेल ज्वलनशील होने के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ी। दमकल की गाड़ियां अलग-अलग दिशा से आग बुझाने में जुटीं। फायरकर्मियों ने पानी और अन्य संसाधनों की मदद से आग को आसपास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.