गोरखपुर, अगस्त 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। प्रमुख संवाददाता। मोहद्दीपुर चौराहा सिर्फ यातायात के प्रमुख केंद्र ही नहीं, बल्कि गोरखपुर की पहचान को नई ऊंचाई देने वाले लैंडमार्क के रूप में विकसित होगा। चौराहे के सुंदरीकरण के लिए तैयार प्रस्ताव में 'गोरखनाथ ज्योति स्तंभ' बनाने की योजना है। 20 से 25 फीट ऊंचे इस स्तंभ का डिजाइन गोरखनाथ मंदिर के शिखर से प्रेरित होगा। स्तंभ के शीर्ष पर अनंत ज्योति होगी, जो रात में दूर से ही नजर आएगी ।

स्तंभ के डिजाइन स्तंभ में गोरखनाथ मंदिर की वास्तुकला की छाप के साथ 'ॐ' और त्रिशूल के प्रतीक लगेंगे। नगर निगम अवस्थापना मद से इसके निर्माण की योजना बना रहा है। चौराहे के सुंदरीकरण के लिए तीन अवधारणाएं प्रस्तावित हैं। पहले विकल्प 'गोरखनाथ ज्योति स्तंभ' में 20-25 फीट ऊंचा अष्टकोणीय टावर हैं जिसके शीर्ष पर सुनहरे रंग...