Gorakhpur News: मोरंग लदे ट्रालर ने नौवीं की छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत
गोरखपुर, अक्टूबर 14 -- तेज रफ्तार ट्रालर की चपेट में आई छात्रा Gorakhpur News: वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर। कैम्पियरगंज-करमैनी मार्ग पर भगवानपुर गांव के पास बुधवार सुबह मोरंग लदे तेज रफ्तार ट्रालर की चपेट में आने से कक्षा नौ की छात्रा की मौत हो गई। वह साइकिल से कॉलेज जा रही थी। हादसे के बाद चालक ट्रालर लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रालर कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। गुलरिहा गांव निवासी जितेंद्र की 15 वर्षीय पुत्री संजू बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे साइकिल से भैंसला स्थित इंटर कॉलेज जा रही थी। भगवानपुर गांव के पास कैम्पियरगंज की ओर से मोरंग लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रालर ने उसे रौंद दिया। हादसे में संजू की मौके पर ही मौत हो गई।
बेटी का शव देखकर बदहवास हुए परिजन बेटी का शव देख बदहवास हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.