गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के पिपराइच रोड स्थित पादरी बाजार में शनिवार तड़के चोरों ने एक मोबाइल शोरूम को निशाना बनाया। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोर करीब 15 लाख रुपये कीमत के 34 मोबाइल फोन और 50 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। बैंक कॉलोनी निवासी अभिषेक कुमार सिंह ने घर के पास पीजीएस एंटरप्राइजेज के नाम से एक मोबाइल शोरूम खोल रखा है। अभिषेक के मुताबिक, सुबह करीब चार बजे दो-तीन चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोर 34 मोबाइल और काउंटर में रखे 50 हजार रुपये समेत अन्य सामान उठा ले गए। सुबह करीब आठ बजे दुकान पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। शाहपुर सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है।...