गोरखपुर, सितम्बर 4 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/रसूलपुर चकिया, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर-सोनौली हाईवे पर पीपीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित पैसिफिक कॉलेज के सामने शुक्रवार सुबह सवारी से भरी टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खोदे गए गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि टेंपो में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। टेंपो पीपीगंज से यात्रियों को लेकर गोरखपुर की ओर जा रही थी। टेंपो में कई यात्री सवार थे। रायपुर गांव के पास सर्विस रोड पर पहुंचने के दौरान अचानक चालक का ध्यान वाहन से हट गया। चालक के मुताबिक, उसके मोबाइल फोन पर लगातार कॉल आ रही थी। चालक रंजीत कुमार निवासी भवनबारी ने बताया कि मोबाइल पर बार-बार कॉल आने के कारण उसने फोन उठाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- Gorakh...